Uncategorizedछत्तीसगढ़रायपुर

कबीरधाम बड़ी खबर : जवान ने की सर्विस राइफल से कई जगहों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, लोगों में दहशत

कबीरधाम। हमेशा सुर्खियों में रहने वाला कवर्धा फिर एक बार चर्चा में यहां एक जवान ने ऐसी हरकत की हैं, जिसके बाद लोगों में दहशत का माहौल हैं। पुलिस जवान कोमल कुर्रे ने देर रात अपनी सर्विस राइफल से कई जगहों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। वही, तत्काल एक्शन लेते हुए एसपी अभिषेक पल्लव ने जवान को सस्पेंड कर दिया।

बता दे कि जवान शादीशुदा है। उस पर दहेज प्रताड़ना का आरोप और अन्य लड़की से अवैध संबंध की जानकारी मिली हैं। इस बात को लेकर जवान काफी परेशान रहता था। इसी बीच कल देर रात उसने पहले ढाबे पर फिर पेट्रोल पंप में और अपने ही घर के बाहर फायरिंग की है।

SP डॉ अभिषेक पल्लव

जवान की ड्यूटी क्वेशचन पेपर की सुरक्षा के लिए स्कूल के बाहर लगाई गई थी, जहां से निकलकर उसने फायरिंग की है। इसके बाद पुलिस ने जवान को गिरफ्तार कर लिया है और इंसास रायफल भी जब्त कर लिया है। इस मामले में कवर्धा एसएसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही तत्काल जवान को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही सस्पेंड भी कर दिया गया है।

Ashok Kumar Sahu

Editor, cgnewstime.com

Ashok Kumar Sahu

Editor, cgnewstime.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!