
कबीरधाम। अंतरराज्यीय ठग को पकड़ने में कबीरधाम की पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई। आरोपी द्वारा इनकम टैक्स का अधिकारी बनकर नवीन बाजार स्थित यश ज्वेलर्स में लाखों की ठगी की गई।
मिली जानकारी के अनुसार 26 अप्रैल 2024 दोपहर करीब 1 बजे यश ज्वेलर्स के मालिक यश जैन अपनी ज्वेलरी शॉप में थे। इस दौरान धवल चौहान नाम का आदमी आया उसने खुद को इनकम टैक्स का अफ़सर बताया।
वही, आरोपी ने भाई की सगाई होने के नाम पर सोने की 2 अंगूठी व चैन खरीदी, जिसकी कीमत 01 लाख 84 हजार 880 रुपये थी। आरोपी ने ऑनलाइन पेमेंट की और चला गया।
यश ज्वेलर्स के मालिक को कुछ देर बाद समझ आया कि वह बड़ी ठगी का शिकार हो गया है। तब उसने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। कबीरधाम पुलिस और साइबर सेल की मदद से आरोपी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता मिली।
सीसीटीवी और मोबाइल लोकेशन की मदद से आरोपी को कवर्धा पुलिस ने बेंगलुरु से गिरफ्तार किया । आरोपी पहले भी बड़ी वारदात को अंजाम दे चुका है।
आरोपी को धारा 420, 419, 201 के तहत गिरफ्तार कर जेल में डाला गया है। आरोपी को पकड़ने में निरीक्षक लाल सिन्हा, आशीष कंसारी, सहायक उप निरीक्षक सुरेश जायसवाल, कौशल साहू, चंद्रकांत तिवारी, प्रधान आरक्षक खुबीराम साहू, आरक्षक आकाश राजपूत, अमित गौतम व साइबर टीम ने विशेष भूमिका निभाई।