छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग : 8 सीटों पर भाजपा तो 3 सीटों पर कांग्रेस आगे .. जानिए सभी 11 सीटों पर ताजा अपडेट

Chhattisgarh Breaking: BJP is ahead on 8 seats and Congress is ahead on 3 seats.. Know the latest updates on all 11 seats.
रायपुर। लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना मंगलवार 4 जून की सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है। छत्तीसगढ़ में भी 11 सीटों के लिए 33 जिलों में मतगणना शुरू हो गई। शुरुआती रुझानों में 8 सीटों पर भाजपा और 3 पर कांग्रेस आगे चल रही है।
कांग्रेस आगे – बिलासपुर, राजनांदगांव, कोरबा
सुबह 8 बजे शुरू हुई मतगणना –
बतादें कि, सुबह 8 बजे डाक मतपत्रों के साथ मतगणना शुरू हुई। 8.30 बजे से होगी EVM से मतगणना की शुरुआत होगी। बैलेट पेपर के आंकड़े मिलने शुरू हो गए हैं। शुरुआती रुझानों में 4 सीटों पर भाजपा और एक सीट पर कांग्रेस को बढ़त बताई जा रही है। राज्य भर के 94 मतगणना हॉल में मतों की गिनती हो रही है। जिनमें 1671 माइक्रो ऑब्जर्वर भी मतगणना पर नजर रखे हुए हैं। सभी मतगणना स्थलों में तीन लेयर में सुरक्षा व्यवस्था बनाई गई है। मतगणना स्थल इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को साथ ले जाने पर प्रतिबंध है।