कबीरधाम बड़ी खबर : जयपुर में मिली अपहृत नाबालिक लड़की, बलात्कारी आरोपी गिरफ्तार

Kabirdham big news: Kidnapped minor girl found in Jaipur, accused rapist arrested
कबीरधाम। नाबालिक लड़की को भगाकर अपने साथ लेकर जाने और लड़की से शारीरिक संबंध बनाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
मामला चौकी दशरंगपुर थाना पिपरिया जिला कबीरधाम का हैं, जहां पीड़ित परिवार ने अपनी बेटी के लापता होने की जानकारी 15 दिन पहले दी। वही, पुलिस के लगातार प्रयास के नाबालिक लड़की का पता चला।
मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि लड़की को आरोपी विनय यादव जिला जांजगीर निवासी के द्वारा शादी का झांसा देकर अपने साथ राजस्थान ले गया।
कई दिनों से आरोपी नाबालिक लड़की के साथ शारीरिक संबंध बना रहा था। वही, आरोपी के जयपुर राजस्थान में होने की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और लड़की को आरोपी के चंगुल से छुड़वाया।
आरोपी को धारा 366, 376(2) n भादवि, 6 पास्को एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल में डाला गया। लड़की परिजनों के पास पहुंच गई हैं।
इस कार्यवाही में चौकी दशरंगपुर उपनिरीक्षक अरविन्द साहू, सउनि संदीप चौबे, प्र.आर संजय गुप्ता, आरक्षक विजय चंद्रवंशी, महिला आरक्षक रोहिणी साहू का विशेष योगदान रहा है।