
कबीरधाम। भारतीय न्याय संहिता BNS लागू होने के बाद NDPS एक्ट की पहली कार्यवाही कवर्धा पुलिस ने की हैं। गांजा का परिवहन करते पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा है। साथ ही भारी मात्रा में गांजा जब्त किया।
जानकारी के अनुसार, कवर्धा पुलिस ने सरोधा डैम लालपुर तिराहे के पास बाइक से गांजा परिवहन करते 2 आरोपियों डंकेश्वर साहू और अरुण साहू को गिरफ्तार किया।
वही, आरोपियों के पास से 04.950 किलोग्राम गांजा मिला हैं, जिसकी कीमत 2 लाख 10 हजार बताई गई। आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही बाइक भी जब्त की गई।
पुलिस ने दोनों आरोपी को धारा 20 (B) NDPS एक्ट के तहत गिरफ्तार किया व जेल में डाल दिया। इस कार्यवाही में कवर्धा पुलिस ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।