
रायपुर। राजपूत क्षत्रिय महासभा उप समिति रायपुर दक्षिण की महिला अध्यक्ष आरती राजपूत के अध्यक्षता में महिला मंडल द्वारा सावन मिलन का कार्यक्रम बीते दिनों भांटागांव बस स्टेंड के सामने भगवान नीलकण्ठेस्वर मंदिर में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि अध्यक्ष लव सिंह ठाकुर, कोषाध्यक्ष दिनेश सिंह, केंद्रीय निर्णायक सदस्य विजय सिंह ठाकुर, कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप नंदनवन, कार्यकारिणी समस्त अरुण ठाकुर, डॉ विष्णु सिंह, बेमेतरा जोन मीडिया प्रभारी अविनाश ठाकुर (पत्रकार) कवर्धा, अमलीडीह पार्षद संध्या नानू ठाकुर एवं कल्पना ठाकुर बिलासपुर से उपस्थित रहें।
महिला मंडल से आरती राजपूत, रेणुका राजपूत, चमेली ठाकुर, लता ठाकुर, तनुजा ठाकुर, सुधा ठाकुर, शीला ठाकुर, ममता राजपूत, कविता परमार, हेमा ठाकुर, राधा ठाकुर महिलामंडल से उपस्थित थे।
इस अवसर पर भजन मंडली द्वारा भजन किया गया सुरीले स्वर से भगवान की आराधना किया गया, जिससे कार्यक्रम में रौनक बनी रही। सभी महिलाएं (ग्रीन) हरी रंग की साड़ी में सोलह सिंगार में पहुंचे हुए थे।
विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमे सोलह सिंगर के साथ सावन क्वीन बनी माया ठाकुर कुशालपुर, दूसरे स्थान में रही सिया ठाकुर एवं तीसरे स्थान में प्रीति ठाकुर रही।
वही हंसना मना है प्रतियोगिता भी रखा गया था, जिसकी प्रथम राधा ठाकुर, द्वितीय माया ठाकुर, तृतीय कविता परमार रही। साथ ही उपस्थित अतिथियों द्वारा विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। उक्त जानकारी महिला सचिव रेणुका राजपूत ने दी।