
प्रगति नगर की महिलाओं ने किया सावन महोत्सव का आयोजन, शशि बनी सावन क्वीन
सुशील तिवारी बॉबी
16 अगस्त 2024 को बी-टाइप प्रगति नगर कॉलोनी दीपका की महिलाओं द्वारा सावन महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत भगवान गणेश की वंदना से हुई, जिसके बाद एकल नृत्य, विभिन्न खेलों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया। महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सभी गतिविधियों में भाग लिया, जिसमें शशि साहू को “सावन क्वीन” के खिताब से नवाजा गया।
