कबीरधामछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ बड़ी खबर : छ.ग. प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के आंनद कुमार श्रीवास्तव दुर्ग संभाग के अध्यक्ष नियुक्त

राजनांदगांव। छ.ग. प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष जी.आर. चंद्रा ने जिला शाखा के सचिव आनन्द कुमार श्रीवास्तव को दुर्ग संभाग का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

शासकीय क्षेत्रीय मुद्रणालय के कर्मचारी श्रीवास्तव तत्कालीन मध्यप्रदेश के समय से, अपने कार्यकाल के प्रारंभ से ही संघ के कर्मठ सदस्य हैं। पूर्व में संघ के जिला उपाध्यक्ष के पद दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं।

संघ के सामान्य सदस्य तथा विभिन्न पदों पर रहते हुए संघ के आह्वान पर कर्मचारी हित में लगातार सक्रिय रहने वाले आनन्द कुमार श्रीवास्तव को संभागीय अध्यक्ष नियुक्त किये जाने पर संघ के प्रमुख संरक्षक पी.आर. यादव, प्रदेश अध्यक्ष जी.आर. चंद्रा, संरक्षक सी.एल. दुबे, पूर्व प्रदेश अध्यक्षद्वय विजय झा, नंदकिशोर नंदू शर्मा, उप प्रदेश अध्यक्ष नरेश वढेर, महामंत्री उमेश मुदलियार, विजय लहरे, गजेन्द्र श्रीवास्तव, संजय शर्मा, रायपुर महानगर जिलाध्यक्ष रामचंद्र ताण्डी, अरुण कुमार देवांगन, राजकुमार महानदिया, सी.एस. माली, संतोष साहू, भानु प्रसाद यादव, गोविंद मानिकपुरी, हितेंद्र सिन्हा, पदाधिकारियों, सदस्यगणों एवं विभागीय उप समिति के सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामना प्रेषित किया है।

Ashok Kumar Sahu

Editor, cgnewstime.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!