छत्तीसगढ़रायपुर

छत्तीसगढ़ बड़ी खबर : राज्य शासन ने नगरीय प्रशासन विभाग के 4 अधिकारियों को दी पदोन्नति, नई जिम्मेदारी सौंपी

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के चार अधिकारियों को पदोन्नति देते हुए नई जिम्मेदारियां सौंप दी हैं। इस संबंध में शासन की ओर से आदेश जारी किया गया है।

आदेश के अनुसार, विनिता वर्मा, जो पहले नगर पालिक निगम भिलाई में कार्यरत थीं, उन्हें पदोन्नति के बाद अब संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास में पदस्थ किया गया है। वहीं, दीपक कुमार खांडे, जो पहले संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास में कार्यरत थे, उन्हें अब नगर पालिक निगम भिलाई में सेवाएं देने की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अतिरिक्त, जयंत सिन्हा, जो क्षेत्रीय कार्यालय दुर्ग में कार्यरत थे, उन्हें पदोन्नति के बाद संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास में स्थानांतरित किया गया है। क्रांति अशोक कुमार, जो क्षेत्रीय कार्यालय बिलासपुर में कार्यरत थे, उन्हें पदोन्नति के बाद कार्यालय संयुक्त संचालक, बिलासपुर में पदस्थ किया गया है।

Ashok Kumar Sahu

Editor, cgnewstime.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!