छत्तीसगढ़रायपुर

छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग : आईएएस सुबोध सिंह बनाए गए मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने IAS अफसर सुबोध कुमार सिंह को मुख्यमंत्री सचिवालय में प्रमुख सचिव के पद पर नियुक्त किया है। सरकार ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। सुबोध कुमार सिंह हाल ही में दिल्ली से लौटकर मंत्रालय में जॉइनिंग दी थी, और उनकी मुख्यमंत्री सचिवालय में प्रमुख सचिव के रूप में नियुक्ति की चर्चा पहले से ही थी।

उनकी नई जिम्मेदारी में मुख्यमंत्री सचिवालय के संचालन और प्रशासनिक कार्यों को प्रभावी रूप से अंजाम देना होगा। सुबोध सिंह के प्रमुख सचिव बनने से मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में प्रशासनिक निर्णयों को और अधिक गति मिल सकती है।

इस नियुक्ति के साथ, सुबोध कुमार सिंह के अनुभव और प्रशासनिक क्षमता को देखते हुए उनकी भूमिका राज्य सरकार के कार्यों में और महत्वपूर्ण हो जाएगी।

Ashok Kumar Sahu

Editor, cgnewstime.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!