छत्तीसगढ़रायपुर

छत्तीसगढ़ बड़ी खबर : प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन की मौजूदगी में भाजपा ने की बड़ी बैठक

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संगठन चुनाव में तेजी देखी जा रही है। हाल ही में प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल और प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की उपस्थिति में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में प्रदेश भर से जिला अध्यक्षों के चयन के लिए तीन-तीन नामों का पैनल तैयार किया गया। इन नामों पर अंतिम निर्णय दिल्ली में 29 या 30 दिसंबर को होने वाली बैठक में लिया जाएगा। संभावना है कि तब तक जिला अध्यक्षों की घोषणा हो जाएगी।

भाजपा द्वारा जिला अध्यक्षों की नियुक्ति में जातिगत समीकरण और सभी वर्गों के प्रतिनिधित्व का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। पार्टी का उद्देश्य है कि संगठन चुनाव में किसी भी प्रकार का विवाद न हो और सभी वर्गों को संतुलित प्रतिनिधित्व मिले।

रायपुर शहर अध्यक्ष पद के लिए कई नामों पर चर्चा हो रही है। इनमें महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल रमेश बैस के भतीजे ओंकार बैस, वरिष्ठ पार्षद सूर्यकांत राठौर, जिला महामंत्री रमेश ठाकुर और जिला पदाधिकारी सत्यम दुआ के नाम प्रमुख हैं। वहीं, रायपुर ग्रामीण क्षेत्र से वर्तमान अध्यक्ष श्याम नारंग, अनिल अग्रवाल, अशोक सिन्हा और पूर्व विधायक संजय डीडी के नाम चर्चा में हैं।

Ashok Kumar Sahu

Editor, cgnewstime.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!