कोरबा
358वें प्रकाश पर्व पर गेवरा गुरुद्वारा में नगर कीर्तन का भव्य आयोजन

सुशील तिवारी बॉबी
358वें प्रकाश पर्व पर गेवरा गुरुद्वारा में नगर कीर्तन का भव्य आयोजन
श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 358वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में गेवरा गुरुद्वारा में 2 जनवरी 2025 (गुरुवार) को नगर कीर्तन का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह नगर कीर्तन कुसमुंडा गुरुद्वारा से प्रारंभ होकर गुरुद्वारा दुख हरण साहिब गेवरा में समाप्त होगा। तत्पश्चात गुरु का लंगर अटूट बरतेगा
आयोजन समिति के सदस्य राजेन्द्र सिंह, हरदीप सिंह, और अजित सिंह ने जानकारी दी कि कार्यक्रम की अगली कड़ी में 5 जनवरी 2025 (रविवार) को श्री गुरु गोविंद सिंह जी के गुरपुरब मनाया जा रहा है सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक संकीर्तन के साथ होगा । उसके बाद अटूट लंगर का कार्यक्रम रखा गया है।
इस धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं से बड़ी संख्या में भाग लेने का अनुरोध किया गया है ताकि इसे सफल बनाया जा सके।