छत्तीसगढ़ बड़ी खबर : BJP प्रदेश अध्यक्ष चुनाव की प्रक्रिया शुरू, विनोद तावड़े संभालेंगे जिम्मेदारी

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने प्रदेश अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष और मंडल अध्यक्षों के चुनाव की प्रक्रिया पूरे देश में शुरू कर दी है। छत्तीसगढ़ में मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति पहले ही पूरी हो चुकी है, लेकिन जिला और प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति प्रक्रिया अभी बाकी है।
विनोद तावड़े को मिली छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी –
BJP ने छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष चुनाव के लिए वरिष्ठ नेता विनोद तावड़े को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया है। विनोद तावड़े महाराष्ट्र के कद्दावर नेता हैं और उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से की थी। वे राष्ट्रीय सचिव के पद पर भी कार्य कर चुके हैं और 2014 से 2019 के बीच महाराष्ट्र सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रहे।
अन्य राज्यों में भी नियुक्ति –
उत्तर प्रदेश : केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है।
गुजरात : BJP नेता भूपेंद्र यादव को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव पर नजरें –
BJP के इस चुनावी प्रक्रिया को 2024 के आगामी चुनावों की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव पार्टी संगठन के लिए बेहद अहम माना जा रहा है।
राजनीतिक हलचल तेज –
छत्तीसगढ़ में BJP प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर कई नाम चर्चा में हैं। विनोद तावड़े की अगुवाई में चुनाव प्रक्रिया का संचालन पारदर्शिता और संगठन की मजबूती पर केंद्रित होगा। जल्द ही प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान किए जाने की उम्मीद है।