कंपकपाती ठंड में पुलिस मित्रों को दिए गर्म कपड़े, समाजसेवी अभिषेक सिंह का सराहनीय कार्य

कंपकपाती ठंड में पुलिस मित्रों को दिए गर्म कपड़े, समाजसेवी अभिषेक सिंह का सराहनीय कार्य
सुशील तिवारी
ठंड के मौसम को देखते हुए समाजसेवा के क्षेत्र में अभिषेक सिंह ने एक सराहनीय कदम उठाया। कोयलांचल दीपका में समाजसेवी अभिषेक सिंह ने पुलिस मित्रों को गर्म कपड़ों की सुविधा उपलब्ध कराया। इस सेवा कार्य के अंतर्गत 14 पुलिस मित्रों को गर्म कपड़े वितरित किए गए, जिससे उन्हें ठंड के मौसम में राहत मिल सके।
पुलिस मित्र दीपका गेवरा खदान क्षेत्र में यातायात नियंत्रण और अन्य आपातकालीन सेवाओं में सहायता प्रदान करते हैं, ठंड के मौसम में चुनौतियों का सामना कर रहे थे। इसे ध्यान में रखते हुए अभिषेक सिंह ने उनकी आवश्यकता को समझा और गर्म कपड़े प्रदान करने का निर्णय लिया। इस दौरान क्षेत्र के थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू, सहायक उप निरीक्षक जितेश सिंह और खगेश राठौर, हेड कांस्टेबल रामबाबू, और अन्य स्टाफ भी उपस्थित रहे।
थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू ने अभिषेक सिंह के इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव लाते हैं और अन्य लोगों को भी प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस मित्रों के प्रति यह समर्पण प्रशंसनीय है और इससे समाज में सेवा की भावना को बढ़ावा मिलेगा।
अभिषेक सिंह ने कहा कि पुलिस मित्रों का कार्य हमेशा कठिन और जिम्मेदारी भरा होता है। ठंड के इस मौसम में उनकी मदद करना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने यह भी कहा कि समाज के अन्य लोगों को भी जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आना चाहिए।
इस अवसर पर पुलिस विभाग के अन्य अधिकारियों ने भी इस पहल को सराहा और कहा कि समाज में सेवा कार्यों के माध्यम से सकारात्मक बदलाव संभव है।