दीपका नगर पालिका अध्यक्ष पद के 5 और पार्षद के 21 वार्डो में 66 प्रत्याशी मैदान में , कांग्रेस-भाजपा के बीच मुख्य मुकाबला
नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष और पार्षद पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अध्यक्ष पद के लिए कुल 5 उम्मीदवारों ने नामांकन भरा है , जबकि 21 वार्डों में पार्षद पद के लिए 66 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे हैं। कांग्रेस और भाजपा के बीच मुख्य मुकाबला है, लेकिन बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और आम आदमी पार्टी (आप) जैसे दल चुनावी समीकरण को बदल सकते हैं।
चुनाव प्रचार जोर पकड़ चुका है। सभी प्रत्याशी मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। जनसंपर्क मुद्दों पर आधारित प्रचार ने चुनावी माहौल को गर्मा दिया है।
जीत का समीकरण इस बार जटिल नजर आ रहा है। कांग्रेस और भाजपा के पारंपरिक वोट बैंक को चुनौती देने के लिए बसपा और आप पार्टी की रणनीतियां कुछ वार्डो में असर डाल सकती हैं। वहीं निर्दलीय उम्मीदवार अमित लहरे की भूमिका भी महत्वपूर्ण होगी। लगभग बीस वर्ष पूर्व अमित के पिता यादों राम लहरे मटका छाप चुनाव चिन्ह में प्रचार कर अपनी अलग पहचान बनाई थी और सभी को अपनी ओर आकर्षित भी किया था उनके द्वारा जुटाए गए वोट किसका समीकरण बिगाड़ेंगे यह चुनावी नतीजे ही बताएंगे।
इस बार का चुनाव स्थानीय मुद्दों और जातीय समीकरणों पर केंद्रित है। जनता का रुझान मतदान के दिन ही साफ हो पाएगा। नतीजे न केवल राजनीतिक दलों के लिए, बल्कि नगर पालिका के भविष्य की दिशा तय करने के लिए भी अहम साबित होंगे।