खास खबर

राजेन्द्र  प्रसाद वार्ड 12 : निर्दलीय राजेश जायसवाल ने बदले चुनावी समीकरण

राजेन्द्र  प्रसाद वार्ड 12 : निर्दलीय राजेश जायसवाल ने बदले चुनावी समीकरण

प्रगति नगर वार्ड क्रमांक 12 में पार्षद पद के निर्दलीय प्रत्याशी राजेश कुमार जायसवाल ने चुनावी समीकरण बदलकर दीगर दलों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मिलनसार और समाजसेवी छवि के कारण राजेश कुमार जायसवाल को वार्डवासियों का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है।

कलार समाज से ताल्लुक रखने वाले राजेश जायसवाल की लोकप्रियता दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। वार्ड में आम जनता खुद उनके समर्थन में प्रचार-प्रसार कर रही है, जिससे भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी पीछे छूटते नजर आ रहे हैं। स्थानीय मतदाता पारंपरिक पार्टियों से अलग हटकर विकास और सेवाभाव को प्राथमिकता दे रहे हैं, जिसका लाभ राजेश कुमार जायसवाल को मिलता दिख रहा है।

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन वार्ड में उनका भव्य स्वागत किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोग उनके समर्थन में नजर आए। वार्डवासियों का कहना है कि उन्हें एक ऐसा जनप्रतिनिधि चाहिए जो हर समय जनता के बीच रहे और उनकी समस्याओं को प्राथमिकता से हल करे। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि चुनाव परिणामों में यह समर्थन वोटों में कितना तब्दील होता है।

sushil tiwari

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!