नगरीय निकाय मतदान : भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा और नपा अध्यक्ष प्रत्याशी राजेंद्र सिंह राजपूत ने किया मतदान, जनता से ट्रिपल इंजन सरकार बनाने की अपील
दीपका नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र सिंह राजपूत ने आज अपने बूथ पर जाकर मतदान किया। उनके साथ भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा और अन्य पार्षद गण भी मौजूद रहे। उन्होंने नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की और कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए सभी का वोट देना जरूरी है।
भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा ने कहा कि नगर के विकास के लिए नगरीय निकाय, प्रदेश और केंद्र में एक ही पार्टी की सरकार होना आवश्यक है। उन्होंने दीपका के मतदाताओं से कमल निशान पर वोट देकर ट्रिपल इंजन सरकार बनाने का आग्रह किया। शर्मा ने यह भी कहा कि जब नगरीय निकाय में भाजपा की सरकार होगी, तो प्रदेश सरकार से अधिक बजट लाकर नगर का तेज़ विकास किया जा सकेगा।
भाजपा नेताओं ने सभी नगरवासियों से निर्धारित समय के भीतर मतदान करने की अपील की और कहा कि एक-एक वोट शहर के विकास के लिए महत्वपूर्ण है।