कांग्रेस प्रत्याशी विशाल शुक्ला ने पत्नी संग किया मतदान, जनता से कांग्रेस को समर्थन देने की अपील
नगर पालिका परिषद दीपका के कांग्रेस अध्यक्ष प्रत्याशी विशाल शुक्ला ने अपनी धर्मपत्नी के साथ मतदान किया और नगर के विकास के लिए कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
मतदान के बाद विशाल शुक्ला ने कहा कि दीपका नगर का संपूर्ण विकास कांग्रेस की प्राथमिकता है और जनता की सेवा के लिए कांग्रेस प्रतिबद्ध है। उन्होंने जनता से अधिक से अधिक संख्या में कांग्रेस के पंजा निशान पर वोट देकर पार्टी को मजबूत बनाने की अपील की।
विशाल शुक्ला ने कहा कि दीपका नगर को एक विकसित और सुविधाजनक नगर बनाना उनका लक्ष्य है। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता कांग्रेस को भारी मतों से विजयी बनाएगी और नगर की तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे।
इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भी पूरे जोश और उत्साह के साथ मतदान किया और नगर विकास के लिए कांग्रेस को जिताने का संकल्प लिया।
Back to top button
error: Content is protected !!