
रायपुर। छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव 2025 में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा है। भाजपा ने 10 नगर निगमों पर कब्जा जमाकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। इस शानदार जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है, वहीं कांग्रेस खेमे में सन्नाटा पसरा हुआ है।
गृहमंत्री विजय शर्मा ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा, “अब कांग्रेस फिर से ईवीएम का रोना रोएगी। लेकिन सच्चाई यह है कि जनता ने भाजपा के सुशासन और विकास कार्यों पर भरोसा जताया है।”