कोरबाखास खबर

दीपका नगर पालिका में उपाध्यक्ष पद को लेकर को लेकर मचा घमासान भाजपा पर्यवेक्षक पार्षदों से की वन टू वन चर्चा, वही कांग्रेस ने भी ठोका दावा

सुशील तिवारी

नगर पालिका चुनाव के बाद दीपका में भाजपा ने अध्यक्ष पद पर अपना वर्चस्व स्थापित कर लिया है। कुल 21 वार्डों में से 12 वार्डों में भाजपा के पार्षद जीतकर आए हैं। 2 मार्च को सभी नवनिर्वाचित पार्षदों और अध्यक्ष का शपथ ग्रहण समारोह होगा। वहीं, उपाध्यक्ष पद को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है।

 भाजपा के पर्यवेक्षक ने पार्षदों से की वन-टू-वन चर्चा

नगर पालिका उपाध्यक्ष पद के चयन को लेकर भाजपा ने नगर पालिका उपाध्यक्ष चुनाव प्रभारी राकेश तिवारी की उपस्थिति में एक बैठक बुलाई। इस दौरान राकेश तिवारी ने सभी भाजपा पार्षदों से वन-टू-वन चर्चा कर उनकी राय ली। हालांकि, किसी एक नाम पर सहमति नहीं बन पाई, जिसके चलते अब प्रदेश नेतृत्व उपाध्यक्ष पद के लिए अंतिम निर्णय लेगा। सूत्रों के अनुसार, वार्ड क्रमांक 8 के निर्विरोध निर्वाचित पार्षद को उपाध्यक्ष बनाए जाने की संभावना है।

कांग्रेस ने किया उपाध्यक्ष पद का दावा

इस बीच, कांग्रेस ने भी उपाध्यक्ष पद पर अपना दावा ठोक दिया है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिलीप सिंह ने कहा कि भाजपा के कई पार्षद कांग्रेस के संपर्क में हैं और जल्द ही स्थिति उनके पक्ष में होगी। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष पद के लिए अपना प्रत्याशी उतारेगी और यह पद कांग्रेस के खाते में ही जाएगा।

सियासी उलटफेर की आशंका, भाजपा-कांग्रेस में कड़ा मुकाबला

दीपका नगर पालिका में उपाध्यक्ष पद को लेकर भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने हैं। भाजपा जहां अपने पार्षदों की राय लेकर मजबूत स्थिति में है, वहीं कांग्रेस भी दावा कर रही है कि उपाध्यक्ष पद पर उनका प्रत्याशी काबिज होगा। अब देखना होगा कि क्या भाजपा अपनी बढ़त बनाए रखती है या कांग्रेस कोई बड़ा उलटफेर करने में सफल होती है।

sushil tiwari

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!