
सुशील तिवारी
छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश सचिव तनवीर अहमद को नगर पंचायत मरवाही का प्रभार सौंपा गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार, नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत और जिला पंचायतों में प्रमुख पदों के निर्वाचन की प्रक्रिया को सफल बनाने के लिए कांग्रेस नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है।
कांग्रेस नेता तनवीर अहमद 3 मार्च को अपने प्रभार क्षेत्र नगर पंचायत मरवाही का दौरा करेंगे और स्थानीय नेताओं व पदाधिकारियों के साथ बैठक कर नगर पंचायत उपाध्यक्ष के लिए रणनीति तैयार करेंगे। कांग्रेस संगठन के द्वारा अलग-अलग प्रभार क्षेत्र में प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। यह नियुक्ति कांग्रेस संगठन को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक समीकरणों में पार्टी की स्थिति को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।