कोरबा

व्यवसाई मनोज (गुप्ता प्रिंटर के संचालक) के माता जी का निधन, आज दोपहर होगा अंतिम संस्कार

सुशील तिवारी

कटघोरा रोड स्थित गुप्ता प्रिंटर के संचालक मनोज गुप्ता , विनोद गुप्ता की माता श्रीमती नीर गुप्ता उम्र 60 वर्ष का बीती रात आकस्मिक निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं। उनके निधन से परिवार जनों में शोक व्याप्त है।

उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर 2:00 बजे दीपका मुक्तिधाम में किया जाएगा। अंतिम यात्रा उनके निवास स्थान से प्रारंभ होकर मुक्तिधाम पहुंचेगी।

श्रीमती नीर गुप्ता के निधन की सूचना मिलते ही स्थानीय व्यापारी, समाजसेवी और अन्य गणमान्य लोग शोक व्यक्त करने उनके निवास पहुंचे। उनकी सरलता और मधुर स्वभाव के कारण वे सभी के बीच सम्मानित थीं।

sushil tiwari

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!