
सुशील तिवारी
दिनांक 10 मार्च 2025 को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल इकाई, एसईसीएल बिलासपुर के द्वारा कोरबा जिला के गेवरा स्थित इकाई के परेड ग्राउंड में बल का 56वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर बल सदस्यों द्वारा अपने कौशल और क्षमताओं का प्रदर्शन किया गया। परेड में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की 05 टुुकड़ियों ने भाग लिया। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के इस स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्री डी सुनील कुमार निदेशक (वित्त) एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर का स्वागत के औ सु ब इकाई एसईसीएल बिलासपुर के इकाई प्रभारी श्री निर्विकार, उपमहानिरीक्षक द्वारा पुष्पगुच्छ एवं हैट दे कर किया गया । सर्वप्रथम परेड कमाण्डर श्री टी गोपालसना सिंह, सहायक कमांडेंट द्द्वारा मुख्य अतिथि को सलामी दी गई। मुख्य अतिथि को सलामी देने के उपरांत परेड कमाण्डर द्वारा परेड को मार्चपास्ट कराया गया। तत्पश्चात बल सदस्यों द्वारा योग एवं गैरकानूनी धरना प्रदर्शन को नियंत्रित करने की कार्यवाही डेमो के माध्यम से प्रदर्शित की गया। इस अवसर पर केऔसुब इकाई, एसईसीएल बिलासपुर के श्री भास्कर कुमार,वरिष्ठ कमाण्डेंट, श्री मलकीत सिंह उप कमाण्डेंट एवं अन्य अधिकारीगण के आतिथ्य में एसईसीएल प्रबंधन से श्री एस के मोहंती (मुख्य महाप्रबंधक एसईसीएल गेवरा क्षेत्र), श्री मनोज कुमार (महाप्रबंधक खनन, एसईसीएल दीपका क्षेत्र), लेफ्टिनेंट कर्नल अशोक कुमार (सेवानिवृत), सुरक्षा प्रमुख, एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर, श्री कुमार गौरव, क्षेत्रीय सुरक्षा अधिकारी, एसईसीएल गेवरा, त्रिपुरा स्टेट राइफल्स के श्री प्रदीप रेयांग,सहायक कमांडेंट, मीडिया कर्मी एवं अन्य सम्मानित अतिथिगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में आयोजित हाई टी में इकाई प्रभारी श्री निर्विकार, उप महानिरीक्षक ने सभी अतिथिगण का आभार व्यक्त किया ।
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल भारत के केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में से एक है। केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल केवल तीन बटालियनों की संख्या के साथ कुछ संवेदनशील सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों को समेकित सुरक्षा कवर उपलब्ध करवाने के लिए 1969 में अस्तित्व में आया। केऔसुब को 15 जून 1983 को पारित संसद के एक अन्य अधिनियम द्वारा भारत गणराज्य का सशस्त्र बल बनाया गया था। तब से यह बल, प्रमुख बहु कुशल संगठन के रूप में विकसित हुआ है जिसकी वर्तमान नफरी 2,00,000 कार्मिकों की है। फिलहाल केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल देशभर में 359 प्रतिष्ठानों को सुरक्षा कवर उपलब्ध करवा रहा है। केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल का अपना अग्नि स्कंध भी है जो उपरोक्त में से 115 प्रतिष्ठानों को सेवाएं प्रदान करता है।
केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के सुरक्षा कवच में आणविक प्रतिष्ठान, अंतरिक्ष अधिष्ठान, हवाई अड्डे, बंदरगाहे, ऊर्जा संयंत्र आदि सहित देश की अति संवेदनशील अवसंरचनात्मक संबंधी सुविधाएं शामिल हैं। इसके अलावा, केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल महत्वपूर्ण सरकारी भवनों, प्रतिष्ठित विरासत स्मारकों और दिल्ली मेट्रो को संरक्षण प्रदान करता है। केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के पास एक विशिष्ट वीआईपी सुरक्षा है जो महत्वूपर्ण व्यक्तियों को चैबीस घंटे सुरक्षा उपलब्ध करवाता है।
नवंबर, 2008 के मुंबई आतंकवादी हमले के पश्चात, निजी कारपोरेट प्रतिष्ठानों को सुरक्षा कवर उपलब्ध करवाने के लिए सीआईएसएफ के अधिदेश का विस्तार किया गया। केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल निजी एककों को सुरक्षा परामर्शी सेवाएं भी प्रदान करता है और इसकी सेवाओं की काफी मांग रहती है।
केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने अपने कार्मिकों की व्यावसायिक क्षमता के साथ-साथ सुरक्षा को बढ़ाने के लिए अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी को अपनाने के मामले में अत्यधिक उच्च मानक स्थापित किए हैं। केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल अब आतंकवाद सहित सुरक्षा के किसी भी संकट का सामना करने के लिए भली-भांति सक्षम है। देश में परिवर्तनशील सुरक्षा वातावरण के साथ तालमेल रखने के लिए सतत् रूप से स्वयं को विकसित करना और नए आयाम की तलाश करना बल की विशेषता है।
केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल एकमात्र केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल है जिसका हवाई अड्डों, दिल्ली मैट्रो और प्रतिष्ठित स्मारकों में प्रतिदिन जनसंपर्क रहता है और इसलिए यह जन-मैत्री दृष्टिकोण के साथ सुरक्षा प्रक्रिया में संतुलन बनाए रखने के प्रति सजग है।