कोरबाखास खबर

दीपका में नपा अध्यक्ष के बाद उपाध्यक्ष पद पर भाजपा की जीत, संगीता साहू 10 मतों के अंतर से निर्वाचित

जनता ने कांग्रेस की वादा खिलाफी का सबक सिखाया" – मनोज शर्मा

@सुशील तिवारी

दीपका नगर पालिका परिषद में उपाध्यक्ष पद पर भाजपा ने शानदार जीत दर्ज की। वार्ड क्रमांक 3 से निर्वाचित पार्षद संगीता साहू ने 16 मत प्राप्त कर उपाध्यक्ष पद हासिल किया, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश जायसवाल को 6 मत मिले। 10 मतों के अंतर से भाजपा ने यह जीत अपने नाम की।

सोमवार दोपहर 12 बजे नगर पालिका उपाध्यक्ष चुनाव की प्रक्रिया प्रशासन द्वारा प्रारंभ की गई। इसमें भाजपा ने सर्वसम्मति से संगीता साहू को प्रत्याशी घोषित किया, जबकि कांग्रेस ने कमलेश जायसवाल को मैदान में उतारा। मतदान के बाद काउंटिंग में संगीता साहू को 16 और कमलेश जायसवाल को 6 मत प्राप्त हुए। इस जीत से भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में हर्ष व्याप्त है।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष और नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष मनोज शर्मा ने कहा, “पिछले चुनाव में जनता से धोखा हो गया था जिससे कांग्रेस की सरकार बनी, लेकिन जनता के वादा खिलाफी के बाद इस बार जनता ने भाजपा को विशाल बहुमत देकर कांग्रेस को सबक सिखा दिया। दीपका नगर पालिका में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पद भाजपा के खाते में आए हैं, जिससे यह साफ हो गया कि जनता ने कांग्रेस की नीतियों को नकार दिया है।”

यह लगातार दूसरी बार है जब वार्ड नंबर 3 से निर्वाचित पार्षद को उपाध्यक्ष पद मिला है। संगीता साहू की इस जीत के बाद दीपका नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर है।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता जोगेश लांबा, ज्योति नंद दुबे, पर्यवेक्षक राकेश तिवारी, नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र राजपूत, द्वारिका शर्मा यादव, मन्नू राठौर, रमेश गुरुद्वान, मणि सिंह बाबा, मनोज दुबे,राधे श्याम सिंह,अभिषेक सिंह,सानिध्य सोलंकी, राजेंद्र साहू, बुधवारा देवांगन, राजू नायर,गजेंद्र राजपूत,ऋषभ साहू,ओम प्रकाश जायसवाल, संतोष सिंह,संतोष गुप्ता, विशाल अग्रवाल, साकेत मित्तल, धर्म तिवारी समेत अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कांग्रेस प्रत्याशी के हार के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तनवीर अहमद, पोशाक दास महंत, दिलीप सिंह, रजनीश तिवारी, सूरज दास मानिकपुरी चुनाव स्थल से निकल गए

sushil tiwari

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!