कोरबाखास खबर

प्रगति नगर में डांस एकेडमी महिला समिति ने रंगों और नृत्य के संग मनाई होली

सुशील तिवारी

प्रगति नगर में होली का त्योहार इस बार खास रहा, जहां डांस एकेडमी महिला समिति ने गुलाल और संगीत के साथ जश्न मनाया। महिलाओं ने पारंपरिक नृत्य कर अपनी प्रतिभा दिखाई और खुशी के रंग बिखेरे। ऊर्जानगर गेवरा की वेदिका कृष्णा बनीं, तो डॉ. ममता ठाकुर ने अपने पसंदीदा होली गीत पर झूमकर माहौल में जोश भर दिया। रंगों, पकवानों और एकता के संदेश के साथ यह आयोजन यादगार बन गया।

इस अवसर पर महिला समिति की सदस्य नीलमा तेंदुए ने बताया कि इस बार की होली बेहद खास रही। उन्होंने कहा, “डांस एकेडमी के आयोजन में बहुत एंजॉय किया। यह होली हमारे लिए यादगार बन गई!”

“ऊर्जानगर गेवरा की वेदिका बनी कृष्णा!”

वेदिका जो ऊर्जानगर गेवरा की रहने वाली है वे होली महोत्सव में कृष्णा बनी थीं, ने इस आयोजन को खास बताया। उन्होंने डांस एकेडमी को धन्यवाद देते हुए कहा, “इस बार की होली हमारी डांस एकेडमी के कारण और भी खास बन गई। रंगों और नृत्य में डूबकर हम सबने खूब मस्ती की!”

 

 

डॉ. ममता ठाकुर – “उड़े रे रंग गुलाल मेरा सबसे फेवरेट!”

डॉ. ममता ठाकुर ने होली की मस्ती में झूमते हुए कहा, “होली पर ‘उड़े रे रंग गुलाल’ मेरा सबसे पसंदीदा HOLI SONGH है। यह पर्व ही खुशियों और रंगों का प्रतीक है!”

विनीता सिंह – “रंगों का पर्व, खुशियों का संचार करता है!”

विनीता सिंह ने होली को प्रेम और खुशी का त्योहार बताते हुए कहा, “यह पर्व हमें एकता का संदेश देता है। हमने पूरी मस्ती के साथ होली खेली और पारंपरिक नृत्य किया!”

डांस एकेडमी संचालकों की सराहना

आइडल डांस एकेडमी के संचालकों – अनीस सागर, ज्ञान जायसवाल और गोल्डी ने महिला समिति की सराहना की। उन्होंने कहा, “महिलाओं ने खुलकर नृत्य किया और अपनी प्रतिभा को बखूबी दिखाया। रंगों में सराबोर यह आयोजन बेहतरीन रहा!”

 

उत्साह, नृत्य और पकवानों के साथ मनाई होली

महिलाओं ने पारंपरिक होली गीतों पर नृत्य किया, स्वादिष्ट पकवानों का आनंद लिया और प्रेम व एकता के रंग में सराबोर होकर एक-दूसरे को गले लगाया। इस आयोजन ने होली के उल्लास को और बढ़ा दिया।

sushil tiwari

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!