
रायपुर। अविभाजित मध्यप्रदेश के तात्कालिक रायगढ़ जिले (रायगढ़, जशपुर एवं सारंगढ़) की प्रथम महिला सरपंच कुमुदिनी पंडा का निधन हो गया है। उनके निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शोक व्यक्त किया है।
अविभाजित मध्यप्रदेश अंतर्गत तात्कालिक रायगढ़ जिले की (रायगढ़, जशपुर एवं सारंगढ़) प्रथम महिला सरपंच, श्रीमती कुमुदिनी पंडा जी का निधन अत्यंत दुःखद है।
ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिजनों, उनके शुभचिंतकों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।
ॐ शांति!
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) March 17, 2025
सीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “तात्कालिक रायगढ़ जिले की प्रथम महिला सरपंच श्रीमती कुमुदिनी पंडा जी का निधन अत्यंत दुःखद है। समाज के लिए उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोकाकुल परिवार को संबल दें।”
कुमुदिनी पंडा ने अपने कार्यकाल के दौरान पंचायत क्षेत्र में विकास को प्राथमिकता दी और महिला सशक्तिकरण की दिशा में उल्लेखनीय योगदान दिया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है।