भोरमदेव महोत्सव 2025 : डिप्टी सीएम विजय शर्मा का ऐलान – भोरमदेव कॉरिडोर बनेगा भव्य, 146 करोड़ की मंजूरी !

Bhoramdev Mahotsav 2025: Deputy CM Vijay Sharma announces – Bhoramdev Corridor will be grand, Rs 146 crore approved!
कबीरधाम। छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक व धार्मिक स्थल भोरमदेव में महोत्सव 2025 का शुभारंभ भव्य रूप से किया गया। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, सांसद, कैबिनेट मंत्री, विधायक पंडरिया और साजा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत शुभारंभ किया।
स्वदेश दर्शन योजना 2.0 के तहत 146 करोड़ की सौगात –
शुभारंभ समारोह में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार स्वदेश दर्शन योजना 2.0 के तहत देश के ऐतिहासिक, धार्मिक और पर्यटन स्थलों को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी योजना के तहत भोरमदेव कॉरिडोर के लिए 146 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।
इस राशि से भोरमदेव मंदिर परिसर, प्राचीन सरोवर, महोत्सव स्थल, दर्शनार्थियों व कावड़ियों के लिए सुविधाओं का विकास किया जाएगा। इसके अलावा, पुरातात्विक महत्व के मड़वा महल, छेरकी महल और रामचुवा क्षेत्र का भी पर्यटन विकास किया जाएगा।
भजन गायक हंसराज रघुवंशी पहुंचे भोरमदेव –
महोत्सव के दौरान सुप्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय शिव भजन गायक हंसराज रघुवंशी भी पहुंचे। उन्होंने भोरमदेव मंदिर में अभिषेक, पूजा-अर्चना कर शिव आराधना की और मंदिर की परिक्रमा की। उनकी उपस्थिति से श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा गया।
भोरमदेव महोत्सव 2025 के आयोजन से इस ऐतिहासिक स्थल को नई पहचान मिलने की उम्मीद है और आने वाले समय में यह क्षेत्र पर्यटन के लिहाज से और अधिक समृद्ध होगा।