दीपका मंडल भाजपा की नई कार्यकारिणी घोषित, पार्षद गुलशन ध्रुव और धरम तिवारी महामंत्री बने
नए चेहरे को मिला मौका

@सुशील तिवारी
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंहदेव के निर्देशानुसार एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय की सहमति से, भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी की अनुशंसा पर भारतीय जनता पार्टी दीपका मंडल की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। नई टीम में अनुभवी और सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है।
घोषित पदाधिकारियों में अध्यक्ष राजू प्रजापति
उपाध्यक्ष मुकेश जायसवाल,मनोज दुबे,गोयल कंवर, रोहित राठौर एवं महामंत्री गुलशन धुव और धरम तिवारी बनाए गए है । वहीं मंत्री श्रीमती सुमनलता गिलहरे,राधेश्याम पटेल,मधुरीमा सोलंकी,श्रीमती सावित्री यादव और कोषाध्यक्ष श्रीमती संगीता साहू को बनाया गया है ।
मंडल अध्यक्ष राजू प्रजापति ने बताया यह नई कार्यकारिणी संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करेगी तथा क्षेत्रीय जनसमस्याओं के निराकरण और संगठन विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने आगे बताया कि कुछ नए चेहरे को इसमें मौका दिया गया है जो संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे।