सावन महोत्सव में झूला झूले सखियां – नारी सम्मान महिला मंडल ने ऑपरेशन सिंदूर थीम पर की शानदार प्रस्तुति
शशि नामदेव को सावन क्वीन का ताज

@सुशील तिवारी
सावन की हरियाली और उल्लास से भरे माहौल में नारी सम्मान महिला मंडल द्वारा सावन उत्सव का भव्य आयोजन मनोरंजन क्लब गेवरा में किया गया। कार्यक्रम की थीम थी – “झूला झूले सखियां”। इस उत्सव में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पारंपरिक परिधानों में सजधज कर विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि श्रीमती सविता राजपूत द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई। इस अवसर पर महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती सारिका यादव ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महिलाओं की सहभागिता की सराहना की।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में ऑपरेशन सिंदूर थीम पर आधारित बच्चों की भावपूर्ण प्रस्तुति ने उपस्थित जनसमूह को भावुक कर दिया। बच्चों ने सामाजिक संदेश देते हुए शानदार अभिनय और कैटवॉक किया, जिसने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ भरपूर सराहना बटोरी।
इसके अलावा, महिलाओं द्वारा ग्रुप डांस, सावन गीतों पर झूला झूलते हुए मनोहारी दृश्य प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम के दौरान विविध रंग-बिरंगे खेल और प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं।
सावन क्वीन प्रतियोगिता भी आकर्षण का केंद्र रही जिसमें
शशि नामदेव को सावन क्वीन का ताज पहनाया गया।
प्रीति सिंह को सेकंड रनरअप
और शांति राजपूत को थर्ड रनरअप घोषित किया गया।
मंच संचालन बी. स्निग्धा एवं वर्षा महापात्रो ने सराहनीय ढंग से किया। कार्यक्रम में मधुरिमा सोलंकी, बुधवारा देवांगन, संतोषी बैरेट, दुर्गा सोनी समेत अन्य सदस्य भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं।
नारी सम्मान महिला मंडल का यह आयोजन न केवल मनोरंजन से भरपूर रहा, बल्कि सामाजिक चेतना, स्त्री शक्ति और संस्कृति के संगम का सशक्त उदाहरण बनकर उभरा।