कोरबा

शक्तिनगर गेवरा में स्ट्रांग महिला समिति का भव्य सावन महोत्सव

नीतू सिंह बनीं सावन क्वीन, महिलाओं ने पहनाया सिर पर ताज

@सुशील तिवारी

गेवरा क्षेत्र के शक्तिनगर स्थित स्ट्रांग महिला समिति द्वारा सावन महोत्सव का भव्य आयोजन सामुदायिक भवन में किया गया। महिलाओं की सहभागिता से यह कार्यक्रम उत्साह और उल्लास का केंद्र बन गया। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक विधि से की गई, जिसमें समिति की महिलाओं ने गीत-संगीत और लोकनृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं। रंग-बिरंगे परिधानों में सजी महिलाएं सावन के झूले पर झूलती नजर आईं, जिससे वातावरण पूरी तरह हरियाली और उमंग से भर गया।

महोत्सव स्थल की सजावट भी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। हरे-पीले फूलों, बंदनवार और पारंपरिक वस्तुओं से की गई सजावट ने सावन के सौंदर्य को जीवंत कर दिया। कार्यक्रम के दौरान हंसी-ठिठोली, लोकगीत, समूह नृत्य, खेल एवं मनोरंजक प्रतियोगिताओं ने महिलाओं को मनोरंजन का भरपूर अवसर दिया।

महोत्सव में सावन क्वीन चुनने की विशेष प्रतियोगिता रखी गई, जिसमें नीतू सिंह को सावन क्वीन चुना गया। महिलाओं ने ताली बजाकर उनका स्वागत किया और सिर पर ताज पहनाकर सम्मानित किया। ताज पहनने के बाद नीतू सिंह ने आयोजन समिति का आभार व्यक्त करते हुए सभी को सावन की बधाई दी।

समिति की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर यह साबित कर दिया कि उत्सव केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि एक सांस्कृतिक परंपरा है जो महिलाओं को एकजुटता और आनंद का अवसर देती है ।

sushil tiwari

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!