गेवरा में सावन के पवित्र माह में पूर्णिमा सोनी के घर एक साथ खिले दो ब्रह्मकमल खिले, पूजा करने पहुंचे श्रद्धालु
गेवरा कॉलोनी में आध्यात्मिक चमत्कार

@सुशील तिवारी
एसईसीएल गेवरा कॉलोनी स्थित ऊर्जा गेवरा आवास क्रमांक बी-130 में निवासरत श्रीमती पुर्णिमा सोनी एवं देवी सोनी के घर सावन के पावन महीने में एक अद्भुत धार्मिक घटना घटी। छह वर्ष पूर्व लगाए गए ब्रह्मकमल के पौधे में पहली बार एक साथ दो ब्रह्मकमल के फूल खिले हैं। इस शुभ दृश्य ने पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक ऊर्जा और आस्था का संचार कर दिया।
श्रीमती पुर्णिमा सोनी ने बताया कि उन्होंने यह पौधा पूरे श्रद्धा और आस्था के साथ छह साल पहले लगाया था, लेकिन अब तक इसमें फूल नहीं आया था। इस बार सावन की शुरुआत में ही एक नहीं बल्कि दो फूल एक साथ खिले हैं, जिसे वह ईश्वर की विशेष कृपा और शुभ संकेत मानती हैं।
ब्रह्मकमल को धार्मिक मान्यता में अत्यंत पवित्र और दुर्लभ पुष्प माना गया है, जो आमतौर पर हिमालय क्षेत्र में पाया जाता है। यह रात में खिलता है और सुबह तक मुरझा जाता है, इसलिए इसे देखना अपने आप में एक दुर्लभ अनुभव होता है।
फूल खिलने की जानकारी मिलते ही मोहल्ले के लोग, परिजन एवं श्रद्धालु दर्शन व पूजा करने के लिए उनके घर पहुंचे। लोगों ने फूल पर फूल, धूप और दीप अर्पित कर भगवान शंकर से सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।
इस अवसर एसईसीएल कर्मी देवी सोनी ने इसे अपनी धार्मिक निष्ठा का फल बताया और कहा कि “सावन का यह अद्भुत प्रसाद मेरे लिए जीवन का सबसे बड़ा आशीर्वाद है।”