कोरबा

HMS दीपका संगठन में बदलाव: जी. उड्डयन अध्यक्ष, राजकुमार राठौर बने सचिव एवं JCC सदस्य

नवनियुक्त जेसीसी सदस्य राजकुमार राठौर ने कहा संगठन को और मजबूत बनाने पूरी जिम्मेदारियां से काम करेंगे

@सुशील तिवारी

कोयला मजदूर सभा (HMS) दीपका परियोजना के संगठन में बड़े फेरबदल किए गए, जिसमें संगठन को सशक्त बनाने के उद्देश्य से दीपका परियोजना के अध्यक्ष पद पर जी. उड्डयन और फोरमैन राजकुमार राठौर को सचिव के साथ-साथ संयुक्त सलाहकार समिति (JCC) सदस्य की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह नियुक्ति हिंद खदान मजदूर फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रेशमलाल यादव, दीपका क्षेत्र के JCC सदस्य तरुण राहा एवं अमृत लाल चंद्रा के द्वारा की गई।
दीपका कॉलोनी स्थित एचएमएस के क्षेत्रीय कार्यालय में गरिमामय कार्यक्रम में दोनों पदाधिकारियों को संगठन की नई कमान सौंप गई है।

जी. उड्डयन को पूर्व में भी JCC सदस्य के रूप में कार्य का अनुभव रहा है। पुनः इस दायित्व के साथ उनकी संगठनात्मक दक्षता और योगदान की पुष्टि होती है। वही राजकुमार राठौर की नियुक्ति से संगठन को सशक्त और नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

सम्मान समारोह में सृष्टिधर तिवारी, समीरन बोस, गोपाल यादव समेत कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने नव नियुक्त अध्यक्ष एवं सचिव को शुभकामनाएं दीं और संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की आशा व्यक्त की।

एचएमएस संगठन  सशक्त और मजबूत होगा, इसे नई ऊंचाइयां तक ले जाएंगे- राजकुमार राठौर 

इस अवसर पर नवनियुक्त जेसीसी सदस्य राजकुमार राठौर ने कहा वरिष्ठ नेताओं ने जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी है उसमें पूरी तरह से खरे उतरते हुए HMS संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। कोयला कर्मचारियों के बीच जनहित से जुड़े मुद्दों के लिए वह हमेशा तटस्थ रह कर पूरी ताकत के साथ अधिकारियों से संवाद करेंगे।

sushil tiwari

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!