भाजपा नेता मनीष मिश्रा सर्वमंगला नगर के होंगे मंडल अध्यक्ष, विनीता को मंडल मंत्री का अहम दायित्व सौंपा

@सुशील तिवारी
भाजपा सर्वमंगला नगर मंडल के अध्यक्ष मनीष मिश्रा होंगे। वहीं निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 66 डंगनियाखार से पार्षद प्रत्याशी रहीं विनीता कंवर को भाजपा सर्वमंगला नगर में पार्टी ने मंडल मंत्री का अहम दायित्व सौंपा है। पार्टी में उनकी सक्रियता को देखते हुए भाजपा सर्वमंगला नगर मंडल में यह अहम जिम्मेदारी देकर भाजपा ने उन पर भरोसा जताया है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंहदेव के निर्देशानुसार भाजपा प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय की सहमति से पार्टी के कोरबा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी की अनुशंसा से सर्वमंगला नगर मंडल के पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। इसके अनुसार उपाध्यक्ष बालकृष्ण साहू, दिनेश झा, भानू यादव, मीना तिवारी बनाए गए हैं। मंडल महामंत्री रामेश्वर वैष्णव, अजय कश्यप, मंडल मंत्री अमित यादव, शीतला विश्वकर्मा होंगे। वहीं भाजपा सर्वमंगला नगर मंडल के नए कोषाध्यक्ष पुरूषोत्तम यादव नियुक्त किए गए हैं। भाजपा सर्वमंगला नगर मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन से मुलाकात भी की।