कोरबा
शक्ति नगर दुर्गा पूजा समिति के राजेश सिंह बने अध्यक्ष, सचिव की जिम्मेदारी राहुल और कोषाध्यक्ष रामशंकर चंद्रा बनाए गए
दुर्गौत्सव पर भव्य संस्कृति कार्यक्रम होंगे

@सुशील तिवारी
एसईसीएल गेवरा एरिया अंतर्गत शक्ति नगर कॉलोनी दुर्गा पूजा समिति वर्ष 2025 की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। वेलफेयर मेंबर एवं श्रमिक नेता राजेश सिंह को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। सचिव की जिम्मेदारी राहुल को एवं कोषाध्यक्ष पद पर रामशंकर चंद्रा निर्वाचित हुए।
इस अवसर पर नव नियुक्त अध्यक्ष राजेश सिंह ने कहा कि समिति का मुख्य उद्देश्य सामाजिक एवं धार्मिक आयोजनों को सफलतापूर्वक संपन्न करना है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस वर्ष दुर्गा पूजा का आयोजन अधिक भव्यता और श्रद्धा के साथ किया जाएगा। जिसमें प्रसिद्ध ख्याति प्राप्त सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा।
गठन के अवसर पर समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की उपस्थिति में जिम्मेदारियां तय की गईं। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।