
कबीरधाम। जनपद पंचायत सहसपुर लोहारा जिला कबीरधाम के सभी सरपंचों की उपस्थिति में आज एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से ग्राम पंचायत सेमरिया के सरपंच रूपेश कौशिक को सरपंच संघ का अध्यक्ष चुना गया।
अध्यक्ष पद के साथ ही अन्य पदों का भी चुनाव सर्वसम्मति से किया गया। इसमें उपाध्यक्ष पद हेतु सुखदेव धुर्वे (पटपर), कविता सुरेश साहू (राजपुर), दिव्या धनराज सिंह परमार (पैलपर) और संगीता अशोक साहू (टाटीकसा) का चयन किया गया।
सचिव पद पर सीता वेद राम प्रजापति (मोहगांव), सहसचिव पद पर शिवम कुम्भकार (बाजार चारभाठा), कोषाध्यक्ष पद पर खिलामन साहू (सिंघनगढ़) और मीडिया प्रभारी के रूप में भीखू साहू (सिंघौरी) को सर्वसम्मति से चुना गया।
बैठक में उपस्थित सभी सरपंचों ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और संगठन को मजबूत बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।