छत्तीसगढ़

MOTN Survey 2025: छत्तीसगढ़ के CM विष्णु देव साय की बढ़ती लोकप्रियता, देश में दूसरे सबसे पसंदीदा मुख्यमंत्री बने

India Today–C Voter के Mood of the Nation (MOTN) अगस्त 2025 सर्वे में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लोकप्रियता के मामले में बड़ा उछाल दर्ज किया है। फरवरी 2025 में जहां उनके कामकाज से संतुष्ट लोगों की संख्या 39% थी, वहीं अगस्त में यह आंकड़ा बढ़कर 41.9% पहुंच गया। यानी महज छह महीनों में उनकी लोकप्रियता में 2.9% की बढ़त हुई है। यह बढ़त उन्हें देश के बड़े राज्यों के मुख्यमंत्रियों की सूची में दूसरे स्थान पर ले आई है।

कौन है टॉप पर?

सर्वे के अनुसार, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा 44.6% संतुष्टि दर के साथ पहले स्थान पर हैं। उनके बाद छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय 41.9% के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

अन्य राज्यों की स्थिति:

गुजरात (भूपेंद्र पटेल): 40.7% (फरवरी में 54%)

उत्तर प्रदेश (योगी आदित्यनाथ): 40.4% (फरवरी में 37%)

आंध्र प्रदेश (चंद्रबाबू नायडू): 38.1% (फरवरी में 47%)

ओडिशा (मोहन चरण मांडी): 34.2% (फरवरी में 39%)

पश्चिम बंगाल (ममता बनर्जी): 30.1% (फरवरी में 46%)

पंजाब (भगवंत मान): 29.9% (फरवरी में 17%)

इन आंकड़ों से साफ है कि छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश दो ऐसे राज्य रहे हैं, जहां मुख्यमंत्रियों की लोकप्रियता में इज़ाफा हुआ है, जबकि बाकी राज्यों में गिरावट दर्ज की गई।

साय की बढ़ती लोकप्रियता के कारण

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की छवि एक सुशासक की बन रही है, जिसका श्रेय उनकी कुछ खास पहलियों को दिया जा रहा है:

Sushasan Tihar 2025:
ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जनता से सीधा संवाद और त्वरित शिकायत निवारण का यह अभियान प्रशासन को लोगों के करीब ला रहा है।

e-Office प्रणाली:
डिजिटल गवर्नेंस से कार्यों में तेजी और पारदर्शिता आई है।

शिकायतों का समाधान:
समस्याओं को प्राथमिकता के साथ सुलझाने की नीति से लोगों का विश्वास शासन में बढ़ा है।

Ashok Kumar Sahu

Editor, cgnewstime.cgnnews24.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!