
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय ने GST में हाल ही में की गई कटौती को आम जनता के लिए बड़ी राहत बताते हुए इसे ऐतिहासिक फैसला करार दिया। उनका कहना है कि इस निर्णय से रोजमर्रा की जरूरत की चीजें अब सस्ती होंगी और आम आदमी की जेब पर बोझ कम होगा।
नेक्स्ट जनरेशन GST सुधारों की दिशा में यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने एक और ऐतिहासिक निर्णय लिया है।
आयकर में 12 लाख तक की छूट के बाद अब GST में भारी कमी कर दी गई है। इससे रोज़मर्रा की ज़रूरत की वस्तुएं, खेती-किसानी के उपकरण, खाने-पीने की चीज़ें, दवाइयां, शिक्षा… pic.twitter.com/Ib4h7YQIqv
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) September 3, 2025
पीएम मोदी को धन्यवाद
सीएम साय ने मोदी सरकार के इस फैसले को देश की आर्थिक मजबूती और व्यापारिक सुधारों के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस राहत के लिए धन्यवाद किया जाना चाहिए।
व्यापार और आर्थिक सुधारों पर असर
GST में कटौती से न सिर्फ आम नागरिक को फायदा होगा बल्कि व्यापार जगत को भी नई ऊर्जा और प्रोत्साहन मिलेगा। इस कदम को आर्थिक सुधारों की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
रोजमर्रा की चीजें अब होंगी सस्ती
GST दरों में कमी के बाद दूध, ब्रेड, तेल, आटा और अन्य आवश्यक वस्तुएं अब पहले से सस्ती मिलेंगी। इस फैसले से घरेलू बजट पर सकारात्मक असर पड़ेगा और उपभोक्ताओं की खरीद क्षमता बढ़ेगी।