Big Breaking : लोक निर्माण विभाग में बड़े बदलाव: 7 मुख्य अभियंताओं का हुआ तबादला

रायपुर: लोक निर्माण विभाग ने 7 मुख्य अभियंताओं के नए पदस्थापना आदेश जारी किए हैं। विभाग द्वारा मंत्रालय से प्राप्त आदेश के तहत, प्रमुख अभियंता कार्यालय, नवा रायपुर में वास्तुविद, डिजाइन एवं सूचना प्रौद्योगिकी प्रकोष्ठ के मुख्य अभियंता आर.के. रात्रे को बिलासपुर परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता के पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं, सरगुजा परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता नागेश कुमार जयंत को दुर्ग परिक्षेत्र में पदस्थ किया गया है।
इसके अलावा, ए.डी.बी. परियोजनाओं के निदेशक पी.एम. कश्यप को रायपुर परिक्षेत्र, राष्ट्रीय राजमार्ग परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता एम.एल. उरांव को बस्तर परिक्षेत्र, और रायपुर परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता ज्ञानेश्वर कश्यप को राष्ट्रीय राजमार्ग परिक्षेत्र का मुख्य अभियंता नियुक्त किया गया है।
राज्य शासन ने बस्तर परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता जी.आर. रावटे को नवा रायपुर स्थित प्रमुख अभियंता कार्यालय में वास्तुविद, डिजाइन एवं सूचना प्रौद्योगिकी प्रकोष्ठ के मुख्य अभियंता के रूप में पदस्थ किया है। वहीं, दुर्ग परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता भोलाशंकर बघेल को सरगुजा परिक्षेत्र का मुख्य अभियंता बनाया गया है। बिलासपुर परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता विजय सिंह कोरम को प्रमुख अभियंता कार्यालय, नवा रायपुर में मुख्य अभियंता (प्रशासन) के पद पर तैनात किया गया है।