Transfer News: नए चीफ सेक्रेटरी के पदभार संभालते ही 14 IAS अफसरों के बदले गए विभाग

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नए मुख्य सचिव विकास शील के पदभार संभालते ही प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव देखने को मिला है। राज्य सरकार ने 14 वरिष्ठ IAS अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया है। इस फेरबदल में रेणु पिल्ले और सुब्रत साहू को मंत्रालय से हटाकर अन्य जिम्मेदारियां दी गई हैं।
पूर्व अपर मुख्य सचिव रेणु जी पिल्ले को व्यापम (CG Vyapam) की अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। साथ ही उनके पास छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा। वहीं, सुब्रत साहू को प्रशासनिक अकादमी का महानिदेशक बनाया गया है। उन्हें राजस्व मंडल बिलासपुर का भी अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
इसके अलावा, अन्य कई अफसरों की जिम्मेदारियों में भी बदलाव किया गया है:
सोनमणि बोरा को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
रोहित यादव को जनसंपर्क, ऊर्जा, पर्यटन, संस्कृति और दोनों पावर कंपनियों की जिम्मेदारी दी गई है।
अविनाश चंपावत को धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
मुकेश बंसल को विमानन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
अंकित आनंद को इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।