छत्तीसगढ़

Video Viral: प्रेस वार्ता के दौरान सोते नजर आए पूर्व मंत्री, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

जांजगीर – जांजगीर में कांग्रेस द्वारा आयोजित संगठन सृजन कार्यक्रम की प्रेस वार्ता के दौरान एक अनोखी घटना सामने आई, जिसने सोशल मीडिया पर तेजी से ध्यान आकर्षित किया। AICC से ऑब्जर्वर के तौर पर पहुंचे विवेक बंसल प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे, जबकि मंच पर कांग्रेस विधायक, जिला अध्यक्ष और अन्य ऑब्जर्वर सदस्य भी मौजूद थे।

इसी बीच पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा मंच पर नींद में खोए नजर आए। इस दृश्य को मीडिया कर्मियों ने कैद कर लिया। जब इस पर सवाल उठाए गए तो वरिष्ठ नेता शिव डहरिया ने मजाकिया अंदाज में कहा, “शर्मा जी मंथन कर रहे हैं।”

यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो गया है, जहां यूजर्स कांग्रेस नेताओं की संगठन सृजन के प्रति रुचि पर सवाल उठा रहे हैं। कुछ लोगों ने इसे पार्टी की अंदरूनी कमजोरियों का संकेत बताया है, तो कुछ ने इसे कार्यक्रम की लंबी अवधि और थकान का परिणाम माना है।

कांग्रेस संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत यह प्रेस वार्ता स्थानीय व राष्ट्रीय नेताओं की उपस्थिति में आयोजित की गई थी, जिसमें संगठन के सुधार और विस्तार पर चर्चा की जा रही थी।

Ashok Kumar Sahu

Editor, cgnewstime.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!