छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: निगम-मंडल के अध्यक्षों को मिला कैबिनेट और राज्य मंत्री का दर्जा

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने शुक्रवार को एक अहम प्रशासनिक आदेश जारी किया है, जिसके तहत राज्य के विभिन्न निगमों और आयोगों के अध्यक्षों व उपाध्यक्षों को कैबिनेट मंत्री या राज्य मंत्री का दर्जा प्रदान किया गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव अविनाश चम्पावत ने अधिसूचना जारी की है।

कैबिनेट और राज्य मंत्री का दर्जा पाने वाले अधिकारी

जारी आदेश के अनुसार, योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है। इसी तरह, गौसेवा आयोग के अध्यक्ष बिसेसर पटेल को भी कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिला है। वहीं, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज कुमार झा को कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्रदान किया गया है। इसके अतिरिक्त, युवा आयोग के अध्यक्ष विश्विजय सिंह तोमर को राज्य मंत्री का दर्जा दिया गया है।

केवल शिष्टाचार के लिए दर्जा

सरकार ने स्पष्ट किया है कि कैबिनेट या राज्य मंत्री का यह दर्जा केवल शिष्टाचारिक है। आदेश में उल्लेख किया गया है कि इन पदाधिकारियों को नियमानुसार सुविधाएं उनके संबंधित विभागों या आयोगों के माध्यम से ही उपलब्ध कराई जाएंगी।

 

Ashok Kumar Sahu

Editor, cgnewstime.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!