छत्तीसगढ़
सहकारी कर्मचारियों ने खोला मोर्चा: धान खरीदी से पहले जताई नाराज़गी, 3 नवंबर से हड़ताल का ऐलान

धान खरीदी सीज़न शुरू होने से पहले सूरजपुर जिले में सहकारी कर्मचारियों ने अपनी नाराज़गी व्यक्त की है। आदिम जाति सेवा सहकारी कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ के आह्वान पर सूरजपुर जिला इकाई के पदाधिकारियों ने शासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
चार सूत्रीय मांगों पर अल्टीमेटम
संघ ने अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर शासन को अल्टीमेटम दिया है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि इन मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया, तो वे 3 नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे और धान खरीदी का पूर्ण बहिष्कार करेंगे।
कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन
संघ के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को कलेक्टर और उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं सूरजपुर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए लंबे समय से शासन को अवगत कराया जा रहा है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं।



