छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में लगेगी सरदार पटेल की मूर्तियां : पांचों संभागीय मुख्यालयों में होगी स्थापना

रायपुर। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ सरकार ने एक बड़ा और ऐतिहासिक निर्णय लिया है। राज्य के सभी पांच संभागीय मुख्यालयों — रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, जगदलपुर और अंबिकापुर में सरदार पटेल की विशाल प्रतिमाएँ स्थापित की जाएंगी।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में हुई घोषणा

इस निर्णय की घोषणा उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में की। इसके बाद नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने पांचों नगर निगमों को 50-50 लाख रुपये की राशि स्वीकृत कर दी है। कुल मिलाकर 2 करोड़ 50 लाख रुपये की प्राविधिक मंजूरी जारी की गई है।

प्रतिमा के साथ होगा सौंदर्यीकरण कार्य

सरकार द्वारा जारी आदेश में उल्लेख है कि यह राशि सरदार पटेल की प्रतिमा की स्थापना और आसपास के क्षेत्र के सौंदर्यीकरण कार्य के लिए स्वीकृत की गई है। सभी कार्य छत्तीसगढ़ नगरपालिका अधिनियम, 1961 और नगर निगम अधिनियम, 1956 के तहत पूरे किए जाएंगे।

पांचों नगर निगमों को मिले 50-50 लाख रुपये

नगर निगम रायपुर – ₹50 लाख

नगर निगम दुर्ग – ₹50 लाख

नगर निगम बिलासपुर – ₹50 लाख

नगर निगम जगदलपुर – ₹50 लाख

नगर निगम अंबिकापुर – ₹50 लाख

Ashok Kumar Sahu

Editor, cgnewstime.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!