छत्तीसगढ़

सीएम हाउस में 13 नवंबर को जनदर्शन: दोपहर 12 से 3 बजे तक आम जनता से मिलेंगे मुख्यमंत्री साय

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री निवास रायपुर में 13 नवंबर (गुरुवार) को जनदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम दोपहर 12:00 बजे से 3:00 बजे तक चलेगा, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय प्रदेश के नागरिकों से सीधे संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं को सुनेंगे।

जनता से सीधा संवाद और त्वरित समाधान

मुख्यमंत्री साय इस अवसर पर लोगों की समस्याओं और शिकायतों को व्यक्तिगत रूप से सुनेंगे और उनके त्वरित निराकरण के निर्देश देंगे। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा है कि जनदर्शन में प्राप्त हर आवेदन का संवेदनशीलता और तत्परता के साथ समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को समय पर राहत मिल सके।

 

Ashok Kumar Sahu

Editor, cgnewstime.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!