जनजाति गौरव दिवस : 20 को अंबिकापुर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, भव्य कार्यक्रम की तैयारी शुरू

20 नवंबर को मनाए जाने वाले जनजाति गौरव दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अंबिकापुर के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगी। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर आयोजित इस विशेष कार्यक्रम के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
पीजी कॉलेज ग्राउंड में होगा मुख्य आयोजन
राष्ट्रपति के स्वागत के लिए अंबिकापुर स्थित पीजी कॉलेज ग्राउंड में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यहां हजारों की संख्या में आदिवासी समाज के लोग शामिल होंगे। कार्यक्रम स्थल पर विशाल डोम, मंच और बैठने की विशेष व्यवस्था की जा रही है। इसी मंच से मुख्यमंत्री द्वारा ‘अकरा विकास योजना’ का शुभारंभ भी किया जाएगा।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल होंगी राष्ट्रपति
कार्यक्रम के दौरान जनजातीय संस्कृति और परंपराओं को दर्शाने वाले सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों में राष्ट्रपति मुर्मू की सहभागिता भी प्रस्तावित है।
सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, हेलीपैड तैयार हो रहा
राष्ट्रपति के आगमन को ध्यान में रखते हुए गांधी स्टेडियम में हेलीपैड निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने विशेष सतर्कता बरती है।



