कोरबा
भाजपा नेता ज्योतिनंद दुबे को मुंगेली जिले का प्रभार : समर्थकों ने दी बधाई

CG NEWS TIME
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन के मुखिया किरण देव सिंह ने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से प्रदेशभर में जिला और विधानसभा प्रभारियों की नई नियुक्ति की है।
इसी कड़ी में कोरबा जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता, सरगुजा संभाग के पूर्व प्रभारी एवं राज्य खाद्य आयोग के पूर्व अध्यक्ष ज्योतिनंद दुबे को मुंगेली जिले का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है।
ज्योतिनंद दुबे की नई जिम्मेदारी की घोषणा होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह देखा जा रहा है।
भाजपा दीपका मंडल के उपाध्यक्ष मुकेश जायसवाल ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि ज्योति नंद दुबे जी के संगठनात्मक अनुभव से मुंगेली जिले में भाजपा को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।



