माध्यमिक शाला कृष्णा नगर दीपका में पार्षद शांति देवी राजपूत ने किया सरस्वती पूजन, बच्चों को किया गया फल वितरण

@सुशील तिवारी
माध्यमिक शाला कृष्णा नगर संकुल दीपका में ज्ञान की देवी मां सरस्वती का विधिवत पूजन वार्ड की पार्षद शांति देवी राजपूत ने किया । कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों के द्वारा सरस्वती वंदना से की गई, जिसके बाद विधि-विधान से पूजन अर्चन किया गया।
इस अवसर पर नगर पालिका परिषद दीपका के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजपूत एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता,वार्ड की पार्षद शांति देवी राजपूत,पूर्व पार्षद मदन सिंह राजपूत की गरिमामयी उपस्थिति रही।
पार्षद शांति देवी राजपूत ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर पूजा की तथा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि
सरस्वती माता विद्या, बुद्धि, संगीत और ज्ञान की देवी हैं। माता सरस्वती हमें अज्ञान के अंधकार से निकालकर ज्ञान के प्रकाश की ओर ले जाती हैं। विद्यार्थी जीवन में उनकी विशेष महत्ता है, क्योंकि वे हमें सद्बुद्धि, एकाग्रता और सच्चे मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं। हमें माता सरस्वती से प्रार्थना करनी चाहिए कि वे हमें ज्ञानवान, संस्कारी और सफल बनाएं।
पूजन उपरांत विद्यालय के विद्यार्थियों को फल वितरण किया गया, जिससे बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य एफ. एस. नेटी सहित वार्ड के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर गीता महंत, संजू लागुरी, शशिकला श्रीवास्तव, जमुना यादव, हेमलाल भारिया, हेमंत देवांगन, कलावती, मदन मोहन दास एवं पीयूष लंगूरी की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। सभी अतिथियों ने बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कारों को अपनाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम का समापन शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ।



