कोरबाखास खबर

बतारी में ओपन चैलेंज कबड्डी 2026 का भव्य समापन, कोटा (राजस्थान) बनी चैंपियन, दिल्ली उपविजेता

कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल व लखन लाल देवांगन ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला, सरपंच राजूलाल श्रोते के मार्गदर्शन में सफल आयोजन

@Sushil Tiwari

कोरबा जिले के ग्राम पंचायत बतारी दीपका में आयोजित तीन दिवसीय ओपन चैलेंज कबड्डी प्रतियोगिता 2026 का समापन समारोह उत्साह, खेल भावना और भारी जनसमर्थन के साथ सम्पन्न हुआ। ग्राम पंचायत बतारी के सरपंच राजूलाल श्रोते के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रतियोगिता ने ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को शानदार मंच प्रदान किया।
समापन समारोह में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, वाणिज्य, उद्योग, श्रम एवं आबकारी मंत्री लखन लाल देवांगन तथा विधायक प्रेमचंद पटेल  विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के साथ मध्यप्रदेश, राजस्थान, पंजाब एवं अन्य क्षेत्रों की टीमों ने भाग लेकर उच्च स्तरीय खेल का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम बड़ी सख्या में खेल प्रेमियों की उपस्थिति रही ।

प्रतियोगिता के परिणाम

प्रथम स्थान: करपिहा, कोटा (राजस्थान)
द्वितीय स्थान: दिल्ली टीम
तृतीय स्थान: पाली ब्लॉक टीम
चतुर्थ स्थान: चिंगराजपारा, बिलासपुर
विजेता एवं उपविजेता टीमों को अतिथियों द्वारा ट्रॉफी, पुरस्कार एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक कबड्डी संघ पाली के अध्यक्ष राजकुमार राज एवं पदाधिकारियों का भी सम्मान किया गया।

मुख्य अतथि ने आयोजन की सराहना

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि खेल न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं, बल्कि मानसिक मजबूती और अनुशासन भी सिखाते हैं। आज के युवाओं को नशे और नकारात्मकता से दूर रहकर खेलों से जुड़ना चाहिए, जिससे एक स्वस्थ समाज का निर्माण हो सके।
वाणिज्य, उद्योग, श्रम एवं आबकारी मंत्री लखन लाल देवांगन ने अपने संबोधन में कहा कि कबड्डी जैसे पारंपरिक खेल ग्रामीण युवाओं में आत्मविश्वास, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करते हैं। ऐसे आयोजनों से गांवों की छिपी प्रतिभाएं सामने आती हैं और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।

विधायक प्रेमचंद पटेल ने कहा कि ग्रामीण अंचलों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, जरूरत है उन्हें उचित मंच और मार्गदर्शन देने की। बतारी में आयोजित यह प्रतियोगिता इसका बेहतरीन उदाहरण है।

सरपंच राजूलाल श्रोते ने अतिथियों का किया आभार

ग्राम पंचायत बतारी के सरपंच राजूलाल श्रोते ने आयोजन में सहयोग देने वाले सभी जनप्रतिनिधियों, खिलाड़ियों, आयोजन समिति, ग्रामवासियों एवं खेल प्रेमी दर्शकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पंचायत का उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करना है और भविष्य में भी ऐसे आयोजन निरंतर किए जाएंगे।
अन्य गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति
कार्यक्रम में ज्योतिनंद दुबे (पूर्व अध्यक्ष, खाद्य आयोग), मनोज शर्मा (पूर्व जिला अध्यक्ष), अजय विश्वकर्मा (जिला महामंत्री, भाजपा), राजेंद्र राजपूत (अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद दीपका), रघुराज सिंह उईके (पूर्व सदस्य, युवा आयोग), राम प्रसाद कोराम, विजय राठौर, राजू प्रजापति, मन्नू राठौर सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, खेल प्रेमी और ग्रामीणजन मौजूद रहे।
हजारों दर्शकों की मौजूदगी में सम्पन्न यह आयोजन ऐतिहासिक रहा। खिलाड़ियों में अनुशासन और खेल भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन देखने को मिला। आयोजन समिति एवं ग्रामवासियों के सहयोग से प्रतियोगिता सफलता पूर्वक सम्पन्न हुई। ऐसे आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों में खेल संस्कृति को मजबूत करने के साथ स्वस्थ और सशक्त समाज के निर्माण में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

sushil tiwari

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!