CSPDCL विद्युत कर्मचारी फेडरेशन इंटक में परमानंद राठौर बने कोरबा जिला उपाध्यक्ष

@CG NEWS TIME
विद्युत कर्मचारी फेडरेशन इंटक 56 के अंतर्गत CSPDCL कोरबा में कार्यरत लाइन अटेंडेंट परमानंद राठौर को संघ की जिला इकाई कोरबा में उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष राम इकबाल सिंह के निर्देशानुसार की गई।
नियुक्ति की जानकारी मिलते ही विद्युत कर्मियों में हर्ष का माहौल देखा गया। संघ ने उम्मीद जताई है कि परमानंद राठौर अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, निष्ठा और कर्मठता के साथ करेंगे तथा कर्मचारियों की समस्याओं को मजबूती से संगठन के समक्ष रखेंगे।
नवनियुक्त उपाध्यक्ष परमानंद राठौर ने इस विश्वास के लिए संघ नेतृत्व एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है, उस पर वे पूरी निष्ठा से खरा उतरने का प्रयास करेंगे और कर्मचारियों के हित में निरंतर कार्य करेंगे।
उनकी नियुक्ति पर संघ के सदस्यों एवं सहकर्मी कर्मचारियों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।



