कोरबा

झाबर में पंचायत स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ, मुकेश जायसवाल ने कहा—खेल से बढ़ता है भाईचारा और अनुशासन

@sushil tiwari
ग्राम पंचायत झाबर दीपका में मंगलवार 10 फरवरी को पंचायत स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि मुकेश जायसवाल भाजपा मंडल उपाध्यक्ष ने किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, खिलाड़ी और खेल प्रेमी मौजूद रहे।


उद्घाटन अवसर पर सरपंच रामसिंह कंवर, के के सिंह,पवन यादव, श्याम,राम शंकर उपाध्याय,दिलीप सारथी,मनीष कौशिक राजकुमार ,लोकप्रिय छत्तीसगढ़ी सिंगर भोला दीवाना, प्रमोद कौशिक निलेश साहू उप सरपंच प्रतिनिधि, दीपक केवट सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में पंचायत स्तर की विभिन्न टीमों ने प्रवेश लिया है, जिससे ग्रामीण अंचल में खेल के प्रति खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
मुख्य अतिथि मुकेश जायसवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि खेल न केवल शारीरिक और मानसिक विकास का माध्यम है, बल्कि इससे आपसी भाईचारा, अनुशासन और टीम भावना भी मजबूत होती है। पंचायत स्तर पर इस तरह की प्रतियोगिताएं ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मंच देती हैं।उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुए खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।


कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। आयोजन समिति की ओर से बताया गया कि प्रतियोगिता के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को खेल के प्रति जोड़ने और उनकी प्रतिभा को निखारने का प्रयास किया जा रहा है।

sushil tiwari

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!